पिथौरागढ़ | जनपद में कानून व्यवस्था एवं सामाजिक मर्यादा बनाए रखने हेतु पिथौरागढ़ पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने अराजकता फैलाने एवं शांति भंग करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए । इसी क्रम में कल देर शाम कोतवाली पिथौरागढ़ प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में विभिन्न टीमों का गठन कर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया ।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक मदन सिंह बिष्ट एवं उनकी टीम द्वारा ग्राम दौला, एपीएस क्षेत्र में अभियान चलाकर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान की कार्रवाई की गई एवं उन्हें सभ्यता और मर्यादा का पाठ पढ़ाया गया।
वहीं उपनिरीक्षक ललित डंगवाल एवं उनकी टीम द्वारा चंडाक क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाकर अराजकता फैलाने वालों को चिन्हित करते हुए पुलिस अधिनियम के अंतर्गत दंडित किया गया।
कुल 47 व्यक्तियों के विरुद्ध “मिशन मर्यादा” के तहत चालान की कार्रवाई की गई, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना तथा अराजक तत्वों में भय का माहौल पैदा हुआ है ।















Leave a Reply