पिथौरागढ़ | थाना गंगोलीहाट क्षेत्रान्तर्गत निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर दी की उसकी नाबालिक पुत्री का उसके शिक्षक केशर लाल द्वारा उसे घर में अकेला देखकर उसका शारिरिक सोशण किया गया है जिसे ग्रामीणो ने पकड लिया है । तहरीर के आधार पर थाना गंगोलीहाट में आरोपी शिक्षक के खिलाफ धारा 351(3)/65(1)/75 बीएनएस व 5/6 पोक्सो अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया । थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उ0नि0 नरेन्द्र पाठक, हे0का0 देशदीपक, का0 चालक आन सिंह द्वारा उक्त अभियुक्त केशर लाल पुत्र हर राम निवासी खेतीगाडा थाना गंगोलीहाट पिथौरागढ़ को हिरासत में लिया । पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में मामले की जांच/विवेचना की जा रही है । अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है ।
नाबालिक का शारिरिक सोशण करने वाले शिक्षक को थाना गंगोलीहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार |















Leave a Reply