छात्र-छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर महिला फायर कर्मियों की प्रेरणादायक पहल |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के कुशल मार्गदर्शन में जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं में आत्मविश्वास, सुरक्षा और जागरूकता की भावना को प्रोत्साहित करने हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर इण्टर कॉलेज सातसीलिंग, पिथौरागढ़ के छात्र-छात्राओं को महिला फायर कर्मी आरक्षी राधा बोनाल ने आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकें एवं प्रभावशाली गुर सिखाए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को न केवल शारीरिक रूप से सक्षम बनाना था, बल्कि मानसिक रूप से भी सशक्त बनाना था ताकि वे किसी भी आपात परिस्थिति का डटकर सामना कर सकें । यह पहल पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा नारी सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम है, जो जनपद में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *