पिथौरागढ़ | शांति व्यवस्था एवं कानून पालन हेतु जनपद में सघन चैकिंग अभियान पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं श्री के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया ।
अभियान के दौरान:
• ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 88 व्यक्तियों के विरुद्ध एम.वी. एक्ट के तहत कार्रवाई।
• सार्वजनिक/धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग व गंदगी करने वाले 40 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट व कोटपा एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई।
इसके अतिरिक्त –
1- प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचुला विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में अपर उ0नि0 बिशन सिंह द्वारा धारचुला क्षेत्र में शांति भंग करने वाले पंकज कुमार, आंचल देवी, मीना देवी व अजय कुमार को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया ।
2- थानाध्यक्ष बेरीनाग
महेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में एचसीपी गिरीश चन्द्र मय पुलिस टीम द्वारा शान्ति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान बेरीनाग क्षेत्र में शराब पीकर सरे आम उत्पात मचाने वाले पवन सिंह निवासी बेरीनाग को धारा 81 पुलिस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया ।















Leave a Reply