कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा चोरी के सामान सहित अभियुक्त गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | कोतवाली पिथौरागढ़ में दिगम्बर दत्त जोशी पुत्र नित्यानंद जोशी, निवासी नाकोट, हाल निवासी रामलीला मैदान टकाना द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि रात्रि को अज्ञात चोर द्वारा उनकी दुकान का ताला तोड़कर नगद धनराशि, आधार कार्ड एवं अन्य सामान चोरी कर लिया गया है । पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में त्वरित संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई । क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई । चौकी एंचोली प्रभारी उ0नि0 कमलेश जोशी एवं टीम उ0नि0 ललित डंगवाल, हे0का0 भूपेन्द्र सिंह रावत एवं का0 नीरज भोज द्वारा गहन सुरागरसी एवं पतारसी के उपरांत अभियुक्त सन्तोष धामी उर्फ सनी धामी पुत्र स्व. मोहन सिंह धामी निवासी गलाती, धारचूला को रात्रि 10:00 बजे रामलीला मैदान क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया । पूछताछ में अभियुक्त ने चोरी की घटना को स्वीकार किया। अभियुक्त की निशानदेही पर उसके पास से एक लोहे की रॉड, चोरी के 10 रुपये के 4 सिक्के, 2 रुपये के 48 सिक्के, 1 रुपये के 59 सिक्के, श्री दिगम्बर दत्त जोशी का आधार कार्ड एवं अन्य चोरी का सामान बरामद किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *