थाना गंगोलीहाट पुलिस द्वारा विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित नशे के दुष्परिणाम, साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा पर छात्रों को किया गया जागरूक |

पिथौरागढ़ | थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी एवं उनकी टीम अपर उ0नि0 नरेन्द्र पाठक, हे0 का0 देश दीपक द्वारा पीएम अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कालेज गंगोलीहाट में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर छात्रों को सफलता के टिप्स दिए गए, जिससे उनमें पढ़ाई के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित हो तथा जीवन में सफलता की संभावनाएँ बढ़ सकें। साथ ही छात्रों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया । कार्यक्रम में मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह, महिला अपराध, साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर भी जागरूकता प्रदान की गई। यह कार्यक्रम समाज में व्याप्त अपराधों के प्रति आमजन को सचेत करने एवं जागरूक बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था । पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में इसी प्रकार अधिक से अधिक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *