थाना कनालीछीना पुलिस द्वारा वाइब्रेंट विलेज अमाली में रात्रि चौपाल का आयोजन |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव के निर्देशन में जनपद के सीमावर्ती गाँवों और वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान एवं उन्हें कानूनों की जानकारी देने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विगत रात्रि में थानाध्यक्ष कनालीछीना, आरती के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाइब्रेंट विलेज (सीमावर्ती गाँव) अमाली में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया । चौपाल के दौरान स्थानीय लोगों से उनकी निजी, पारिवारिक, स्वास्थ्य संबंधी, पुलिस या अन्य सरकारी विभागों से संबंधित समस्याओं की जानकारी ली गई। उपस्थित लोगों ने किसी भी प्रकार की समस्या न होने की जानकारी दी | चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को पुलिस सहायता नंबर 112, 9411112982 तथा थाने का CUG नंबर 9411112899 उपलब्ध कराए गए और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर इन नंबरों पर तत्काल सूचना देने हेतु प्रेरित किया गया । पुलिस विभाग द्वारा ग्रामीणों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *