पिथौरागढ़ | जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के कुशल मार्गदर्शन में एक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । इस अभियान का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं क्षेत्राधिकारी के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा किया गया। जनपद भर में गठित पुलिस टीमों ने थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर सक्रियता से वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान ट्रैफिक रूल तोड़ने व ऑपरेशन मर्यादा के तहत कुल 159 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी ।
इसी क्रम में
थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक हरीश प्रसाद निवासी विजयसार, कोतवाली जौलजीबी पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
थाना मुनस्यारी में सूचना मिली कि ग्राम रिंगू मुनस्यारी हाल बुंगा निवासी विशन राम द्वारा शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट की जा रही है । सूचना पर थानाध्यक्ष मुनस्यारी अनिल आर्या के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुँचे । जहां विशन राम को समझाने का प्रयास किया गया परन्तु वह और अधिक उत्तेजित होकर मरने मारने पर उतारू हो गया । पुलिस टीम ने उक्त व्यक्ति को धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया ।















Leave a Reply