शराब पीकर वाहन चलाने में 3 वाहन चालकों को कराई हवालात की सैर सरे आम उत्तपात मचाकर शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले को किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव के कुशल मार्गदर्शन में एक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । इस अभियान का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं क्षेत्राधिकारी के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा किया गया। जनपद भर में गठित पुलिस टीमों ने थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर सक्रियता से वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान ट्रैफिक रूल तोड़ने व ऑपरेशन मर्यादा के तहत कुल 109 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी । इसी क्रम में –

एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन के नेतृत्व में उ0नि0 संदीप पिलख्वाल मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक उमेश पाण्डे निवासी ऐंचोली पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

थानाध्यक्ष कनालीछीना आरती के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक पंकज कुमार निवासी सुवाकोट वड्डा को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक गोपाल सिंह निवासी भण्डारी गांव को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्रान्तर्गत शान्ति व्यवस्था भंग करने के जुर्म में हे0 का0 भूपेन्द्र सिंह द्वारा संजय कुमार निवासी गुड़ौली कनालीछीना को धारा 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *