पिथौरागढ़ | विगत दिवस थानाध्यक्ष झूलाघाट दिनेश चन्द्र सिंह एवं उनकी टीम द्वारा राजकीय इण्टर कालेज मायालेख, झूलाघाट में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर छात्रों को सफलता के टिप्स दिए गए, जिससे उनमें पढ़ाई के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित हो तथा जीवन में सफलता की संभावनाएँ बढ़ सकें। साथ ही छात्रों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया । कार्यक्रम में मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह, महिला अपराध, साइबर अपराध तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर भी जागरूकता प्रदान की गई। यह कार्यक्रम समाज में व्याप्त अपराधों के प्रति आमजन को सचेत करने एवं जागरूक बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था । पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में इसी प्रकार अधिक से अधिक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें ।
थाना झूलाघाट पुलिस द्वारा विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित नशे के दुष्परिणाम, साइबर अपराध एवं सामाजिक कुरीतियों पर छात्रों को किया गया जागरूक |















Leave a Reply