विश्व मजदूर दिवस” पर एएचटीयू एवं जिला बाल कल्याण समिति द्वारा संयुक्त चेकिंग एवं जागरूकता अभियान |

पिथौरागढ़ | विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर जनपद पिथौरागढ़ में महिला एवं बाल अपराधों तथा मानव तस्करी की रोकथाम हेतु एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट एवं जिला बाल कल्याण समिति द्वारा एक संयुक्त चेकिंग व जनजागरूकता अभियान चलाया गया । यह अभियान पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में संचालित किया गया ।

अभियान में शामिल प्रमुख अधिकारी:
• बी.सी. मासीवाल, प्रभारी AHTU
• हेड कांस्टेबल दीपक सिंह खनका AHTU
• लक्ष्मण सिंह, अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति (CWC)
• प्रेमा सुतेड़ी एवं ललिता पंत, सदस्य, CWC

प्रमुख गतिविधियाँ:
• नगर क्षेत्र एवं चंडाक क्षेत्र के निर्माणस्थलों पर श्रमिकों का सत्यापन किया गया।
• बाहरी श्रमिकों को पुलिस सत्यापन कराने के निर्देश दिये गये।
• ठेकेदारों को बाल श्रम प्रतिबंध के बारे में जागरूक किया गया।
• बच्चों को भिक्षा नहीं, शिक्षा देने हेतु लोगों को जागरूक किया गया।
• मानव तस्करी, अनैतिक देह व्यापार व बाल अपराधों की पहचान व रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।

आमजन को बताया गया कि कैसे वे इन अपराधों को पहचान सकते हैं, ऐसी परिस्थितियों में क्या करें, और किस प्रकार संबंधित संस्थाओं को सूचना देकर सहयोग कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *