पिथौरागढ़ | विगत रात्रि डायल 112 के माध्यम से थाना मुनस्यारी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि मदकोट से मुनस्यारी की ओर लगभग 2 किमी. की दूरी पर बाहरी राज्यों से भ्रमण हेतु आये पर्यटकों की कार सड़क के किनारे फंस गई है, जिससे वे अत्यंत भयभीत एवं असहाय स्थिति में हैं । सूचना प्राप्त होते ही थाना मुनस्यारी के थानाध्यक्ष अनिल आर्या के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्परता से मौके पर पहुँची। कठिन परिस्थितियों के बावजूद टीम ने संयम और साहस का परिचय देते हुए चेन की सहायता से कार को सुरक्षित बाहर निकाला और पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया । पर्यटकों ने उत्तराखण्ड पुलिस की इस त्वरित सहायता, सजगता व मानवीय संवेदनशीलता की भूरी-भूरी प्रशंसा की । उत्तराखण्ड पुलिस सदैव आम जनमानस की सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर रही है और भविष्य में भी इसी समर्पण भाव से कार्य करती रहेगी ।
मानवीय कार्य का परिचायक बनी मुनस्यारी पुलिस – पर्यटकों की कार सुरक्षित निकाली गई |















Leave a Reply