पिथौरागढ़ | एस.पी. पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में एवं सी.ओ. गोविन्द बल्लभ जोशी तथा सी.ओ. के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा सड़कों पर बेलगाम बाइकर्स, ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वाले तथा सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों के आसपास शराब का सेवन कर हुड़दंग मचाने व गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में-
1. थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 आशीष रावत, का0 सुरेन्द्र रौतेला, का0 गोविन्द रौतेला द्वारा मडखड़ायत जाने वाली रोड के पास चेकिंग के दौरान एक स्कूटी चालक को रोका जो कि पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा पर पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया व अभियुक्त अमित कुमार पुत्र सदानन्द निवासी कुमौड़, पिथौरागढ को 24 कैन अवैध बीयर व 48 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत थाना जाजरदेवल में अभियोग पंजीकृत किया गया।परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी सीज़ की गई ।
2. थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह के नेतृत्व में अपर उ0नि0 प्रदीप मिश्रा मय टीम द्वारा डीडीहाट क्षेत्र से पंकज सिंह निवासी नार्मल तिराहा डीडीहाट, त्रिलोक राम निवासी नई बस्ती दूनाकोट व राजेन्द्र कुमार निवासी नई बस्ती दूनाकोट को सरे आम उत्पात मचाने के जुर्म में बीएनएसएस की धारा 126/135/170 के तहत गिरफ्तार किया गया ।
3. थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में अपर उ0नि0 रविन्द्र पांगती मय टीम द्वारा सुरेश राम निवासी बना बैण्ड बेरीनाग को सरे आम उत्पात मचाने के जुर्म में बीएनएसएस की धारा 126/135/170 के तहत गिरफ्तार किया गया ।
इसी क्रम में कुल 138 व्यक्तियों के विरुद्ध एम.वी. एक्ट, पुलिस एक्ट एवं कोटपा एक्ट के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की गई।















Leave a Reply