कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा स्वर्णकारों के साथ सुरक्षा संबंधी बैठक का आयोजन |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में जनपद में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी द्वारा कोतवाली क्षेत्रांतर्गत सभी स्वर्णकारों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई । इस बैठक में स्वर्णकारों की दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष चर्चा की गई। प्रभारी निरीक्षक द्वारा सभी आभूषण व्यापारियों को यह निर्देशित किया गया कि—

• अपनी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से स्थापित करें तथा यह सुनिश्चित करें कि वे हमेशा सुचारू रूप से कार्यरत रहें।
• कोई भी व्यक्ति जब आभूषण बेचने के उद्देश्य से दुकान पर आता है, तो उसके पास उपलब्ध वैध बिल, पहचान पत्र (आईडी) आदि की पूरी जांच करें, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि संबंधित आभूषण चोरी के तो नहीं हैं।
• यदि किसी भी ग्राहक या लाए गए सामान को लेकर कोई संदेह या संदिग्धता प्रतीत हो, तो तुरंत निकटतम पुलिस स्टेशन को सूचना दें।
• बैठक के माध्यम से व्यापारियों को यह भी आश्वस्त किया गया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है तथा किसी भी आपात स्थिति में पुलिस सहायता तुरंत उपलब्ध कराई जाएगी।
जनपद पुलिस का उद्देश्य न केवल अपराधों पर नियंत्रण रखना है, बल्कि व्यापारियों और आमजन के सहयोग से एक सुरक्षित व शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *