जब फर्ज बना सहारा मुनस्यारी पुलिस ने निभाई ‘मित्रता, सेवा और सुरक्षा’ की भावना |

पिथौरागढ़ | आपातकालीन सेवा 112 के माध्यम से थाना मुनस्यारी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि खलिया टॉप क्षेत्र में एक महिला तीर्थयात्री के पैर में चोट लग गई है, जिसके कारण वह स्वयं वहाँ से लौटने में असमर्थ हैं । उक्त सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष मुनस्यारी अनिल आर्या पुलिस टीम सहित तत्काल मौके के लिए रवाना हुए। पुलिस टीम ने घायल महिला गीता, पत्नी संजय कुमार, निवासी पटना, बिहार को उनके परिजनो व स्थानीय लोगो की सहायता से सुरक्षित रेस्क्यू कर कस्बा मुनस्यारी पहुँचाया। मुनस्यारी पहुँचने पर महिला को प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया । इस त्वरित, मानवीय और संवेदनशील कार्रवाई के लिए मुनस्यारी पुलिस की सराहना स्थानीय नागरिकों एवं तीर्थयात्रियों द्वारा की गई। यह घटना जनपद पिथौरागढ़ पुलिस की “मित्रता, सेवा और सुरक्षा” की भावना को दर्शाने वाला एक उत्कृष्ट उदाहरण है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *