अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर कड़ी निगरानी, थाना बलुवाकोट पुलिस व एस.एस.बी. द्वारा संयुक्त गश्त |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है । जनपद पिथौरागढ़ की चीन एवं नेपाल से लगती सीमाओं को ध्यान में रखते हुए क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं क्षेत्राधिकारी श्री के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में पुलिस एवं एस.एस.बी. के जवानों द्वारा काली नदी के किनारे तथा अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित रूप से गश्त व कॉम्बिंग अभियान चलाए जा रहे हैं । इसी क्रम में थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा के नेतृत्व में अपर उ0नि0 नरेन्द्र पाल मय पुलिस टीम व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा बलुवाकोट क्षेत्र में काली नदी के किनारे, संवेदनशील क्षेत्रों, सीमावर्ती क्षेत्रों में कॉम्बिंग की गयी । पिथौरागढ़ पुलिस आम जनमानस से अपील करती है कि वे सतर्क रहें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें और सत्यापन संबंधी नियमों का पूर्ण पालन करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *