विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित |

पिथौरागढ़ | विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के नेतृत्व में पुलिस लाइन पिथौरागढ़ में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, पुलिस उपाधीक्षक धारचूला के.एस. रावत, प्रतिसार निरीक्षक नरेश चंद्र जखमोला सहित पुलिस, दूरसंचार एवं फायर यूनिट के अन्य अधिकारी/कर्मचारियों ने सहभागिता की । जनपद के समस्त थानों व चौकियों पर भी वृक्षारोपण किया गया। इसके अतिरिक्त स्थानीय बाजारों में रैली निकालकर आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि वह स्वयं अपने लगाए गए पौधों की देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करें, जिससे यह अभियान स्थायी एवं प्रभावी बन सके ।

पिथौरागढ़ पुलिस का संकल्प – हरित पर्यावरण, सुरक्षित भविष्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *