पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं स्थानीय अभिसूचना इकाई द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में ईद पर्व के दृष्टिगत शांति एवं अमन गोष्ठियों का आयोजन किया गया । इन गोष्ठियों में विभिन्न समुदायों के गणमान्य नागरिकों, व्यापार मंडल पदाधिकारियों, सीएलजी सदस्यों, वॉलंटियर्स, पीस कमेटी व संभ्रांत नागरिकों की सहभागिता रही ।
इस अवसर पर—
• आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई।
• ईद पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन हेतु सुझाव और स्थानीय समस्याएं सुनी गईं।
• सभी प्रतिभागियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे पर्व को आपसी समर्पण, शांति एवं सामंजस्य के साथ मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाह से बचें । आपसी सहयोग और सौहार्द से ही बनता है सुरक्षित और सशक्त समाज ।















Leave a Reply