पिथौरागढ़ | थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह व प्रभारी बलुवाकोट नरेन्द्र पाल सिंह के मय पुलिस टीम द्वारा कस्बा डीडीहाट व कस्बा बलुवाकोट क्षेत्र में संचालित समस्त बार्बर शॉप (हेयर सैलून) तथा मीट शॉप का विस्तृत सत्यापन अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा बार्बर शॉप में कार्यरत कर्मचारियों के सत्यापन किये गये । साथ ही, सभी मीट दुकानों के लाइसेंस की जांच की गई एवं यह सुनिश्चित किया गया कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों और स्वच्छता मानकों का पालन कर रहे हैं या नहीं । मीट विक्रेताओं को स्वच्छता बनाए रखने, खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने, और उचित तरीके से व्यवसाय संचालित करने के संबंध में दिशा-निर्देश प्रदान किए गए । पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा ऐसे निरीक्षण अभियान भविष्य में भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे ।
थाना डीडीहाट व थाना बलुवाकोट पुलिस द्वारा बार्बर शॉप और मीट शॉप का चलाया गया सत्यापन अभियान |















Leave a Reply