पिथौरागढ़ | एस.पी.पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में एवं सी.ओ. गोविन्द बल्लभ जोशी तथा सी.ओ. के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा सड़कों पर बेलगाम बाइकर्स, ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वाले तथा सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों के आसपास शराब का सेवन कर हुड़दंग मचाने व गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उ0नि0 प्रदीप यादव मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक विजय कुमार निवासी विण, चैंसर पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया । थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत शान्ति एवं कानून व्यवस्था हेतु पैट्रोलिंग के दौरान दो लोगों को उत्पात मचाकर शान्ति व्यवस्था भंग करने पर धारा 172 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया गया । इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा कुल 112 व्यक्तियों के विरुद्ध एम.वी. एक्ट, पुलिस एक्ट एवं कोटपा एक्ट के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की गई ।
शराब पीकर वाहन चलाने व शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले कुल 3 लोग गिरप्तार कुल 112 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई |















Leave a Reply