पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब, चरस, स्मैक एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 आशीष रावत, चौकी प्रभारी वड्डा, हे0 का0 पंकज भण्डारी द्वारा थाना गेट पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान जाजरदेवल की तरफ से आती हुई एक अल्टो वाहन को रोककर चैक किया गया । वाहन में 13 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई । पुलिस टीम ने वाहन चालक त्रिलोक सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी खर्कदोली को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना जाजरदेवल में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया । शराब परिवहन में प्रयुक्त अल्टो वाहन को भी सीज किया गया ।
थाना जाजरदेवल पुलिस ने अवैध शराब तस्करी में लिप्त एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, शराब परिवहन में प्रयुक्त एक अल्टो वाहन भी की सीज















Leave a Reply