आगामी ईद पर्व के दृष्टिगत आपसी सौहार्द, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु कोतवाली धारचुला द्वारा शांति एवं अमन गोष्ठी का आयोजन ।

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचुला विजेन्द्र शाह द्वारा थाना क्षेत्र में निवासरत विभिन्न समुदायों के गणमान्य व्यक्तियों, स्थानीय व्यापारियों/ व्यापार मंडल पदाधिकारियों, सीएलजी सदस्यों, वॉलंटियर्स और सम्भ्रान्त व्यक्तियों/ पीस कमेटी के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य ईद पर्व के दौरान आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांति व्यवस्था बनाए रखना था । गोष्ठी के दौरान उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों से उनकी समस्याएं और सुझाव सुने गए। साथ ही, पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी को आपसी भाईचारे के साथ ईद पर्व को शांति पूर्वक मनाने की अपील की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *