पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ में यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुचारू बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के क्रम में आज कस्बा मुनस्यारी में नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों के विरुद्ध थाना मुनस्यारी पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी धारचूला के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष मुनस्यारी अनिल आर्या के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नो पार्किंग में खड़े वाहनों को हटवाया गया एवं दो वाहनों के विरुद्ध चस्पा चालान की कार्रवाई की गई । साथ ही, क्षेत्र के समस्त वाहन स्वामियों को सार्वजनिक स्थानों एवं नो पार्किंग क्षेत्रों में निजी वाहन खड़ा न करने संबंधी सख्त हिदायत दी गई ।
थाना मुनस्यारी पुलिस द्वारा नो पार्किंग में खड़े वाहनों को हटाया गया एवं चालानी कार्रवाई की गई |















Leave a Reply