दो वारण्टी अभियुक्तो को थाना बेरीनाग पुलिस ने किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में उ0नि0 भुवन गहतोडी, हे0का0 मोहन सिंह, म0का0 सीता द्वारा अभियुक्त गोविन्द सिंह भोरियाल पुत्र राम सिंह भोरियाल नवासी नया बाजार बेरीनाग व कमला रौतेला पत्नी हरीश सिंह निवासी खुटौला बलदड़ी थल को नया बाजार बेरीनाग से गिरफ्तार किया गया | उक्त अभियुक्तो के विरुद्ध धारा 409/420/467/471/120(B) भादवि के अंतर्गत वाद न्यायालय में विचाराधीन था। न्यायालय द्वारा कई बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्त हाजिर नहीं हुए, जिस कारण अदालत द्वारा उनके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किये गये थे । गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्तो को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *