पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के मार्गदर्शन में थाना गंगोलीहाट क्षेत्र अंतर्गत थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी द्वारा डीजे संचालकों के साथ एक गोष्ठी आयोजित की गई । गोष्ठी में डीजे संचालकों को उत्तराखंड ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियमावली के अंतर्गत निम्न दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया:
• रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक डीजे का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
• निर्धारित समय के अतिरिक्त डीजे बजाने, अत्यधिक ध्वनि स्तर या अनुमतिहीन संचालन पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
थानाध्यक्ष द्वारा सभी संचालकों से सहयोग की अपील की गई और यह भी स्पष्ट किया गया कि नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।















Leave a Reply