पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी एवं क्षेत्राधिकारी धारचूला कुंवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में विगत रात्रि जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । इस अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने एवं शराब पीकर हंगामा करने वाले कुल 121 व्यक्तियों के विरुद्ध एम.वी. एक्ट एवं पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई ।
इसी क्रम में:
1. थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक प्रदीप मिश्रा, कांस्टेबल दिनेश जोशी एवं होमगार्ड कुंदन राम द्वारा बुडकाफल क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक किराने की दुकान में अवैध रूप से शराब बेचने/परोसने वाले दुकान संचालक त्रिभुवन सिंह कफलिया पुत्र स्व. नंदन सिंह कफलिया, निवासी ग्राम हाटथर्प, डीडीहाट को (09 टेट्रा पैक देशी एवं 01 पव्वा अंग्रेज़ी) अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 21/60 के तहत थाना डीडीहाट में अभियोग पंजीकृत किया गया।
2. थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पांडे मय पुलिस टीम के साथ जाजरदेवल क्षेत्र में शराब के नशे में सरेआम उत्पात मचाने वाले हिमांशु बसेड़ा निवासी न्यू सेरा, खरकोट एवं विमल भण्डारी निवासी सुजई, जाजरदेवल को बीएनएसएस की धारा 170 एवं 172 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।















Leave a Reply