पिथौरागढ़ | विश्व तंबाकू निषेध दिवस” (31 मई) के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक, कुमाऊँ परिक्षेत्र, नैनीताल के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के कुशल मार्गदर्शन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में तंबाकू विरोधी जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है । इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में चौकी एंचोली प्रभारी कमलेश जोशी द्वारा “द एशियन एकेडमी, एंचोली” में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थिय को कोटपा अधिनियम (COTPA Act) के प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई तथा जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनने हेतु प्रेरित किया गया।
इसके अतिरिक्त निम्न विषयों पर भी विस्तृत जानकारी दी गई:
• यातायात नियमों का पालन
• हेलमेट का अनिवार्य प्रयोग
• नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाना
• महिला एवं बाल अपराध
• मानव तस्करी जैसी सामाजिक कुरीतियाँ
कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरों एवं युवाओं को सामाजिक बुराइयों से बचाते हुए, उन्हें कानून एवं समाज के प्रति सजग बनाना था।















Leave a Reply