पिथौरागढ़ | विश्व तंबाकू निषेध दिवस” (31 मई) के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक, कुमाऊँ परिक्षेत्र नैनीताल के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के कुशल मार्गदर्शन में के समस्त थाना क्षेत्रों में तंबाकू विरोधी जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है । इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में चौकी चंडाक प्रभारी श्री ललित दंगवाल द्वारा नर्सिंग कॉलेज में छात्रों एवं स्टाफ को नशे के दुष्परिणाम, साइबर अपराध, महिला अपराध, बाल अपराध आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई ।
कार्यक्रम के दौरान कोटपा एक्ट के अंतर्गत सराहनीय कार्य करने वाले निम्न पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया:
• उप निरीक्षक ललित दंगवाल
• उप निरीक्षक जितेन्द्र सोरारी
• अपर उप निरीक्षक कुबेर सिंह
• अपर उप निरीक्षक रविन्द्र पांगती
यह कार्यक्रम समाज में तंबाकू एवं अन्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु एक सराहनीय पहल है।















Leave a Reply