पिथौरागढ़ | विश्व तंबाकू निषेध दिवस (31 मई) के अवसर पर पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में तंबाकू विरोधी जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र नैनीताल के निर्देश पर तथा पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के कुशल मार्गदर्शन में संचालित किया गया । इसी क्रम में थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पांडे के नेतृत्व में चौकी वड्डा प्रभारी आशीष रावत व उनकी टीम द्वारा वड्डा क्षेत्र में स्थानीय नागरिकों के साथ एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान “कोटपा अधिनियम (COTPA Act)” की जानकारी साझा की गई तथा उपस्थित लोगों को तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति सजग रहने और इनसे दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई ।
इस दौरान स्कूलों के आसपास संचालित दुकानों को विशेष रूप से सचेत करते हुए निम्नलिखित सख्त निर्देश दिए गए:
• 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों को किसी भी प्रकार का तंबाकू उत्पाद न बेचें।
• तंबाकू उत्पादों का कोई भी प्रचार-प्रसार न करें।
कार्यक्रम में यातायात नियमों के पालन के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया। हेलमेट के अनिवार्य उपयोग और नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने को लेकर प्रेरित किया गया । इस अवसर पर मानस नारकोटिक्स हेल्पलाइन – 1933 की जानकारी भी दी गई, जिससे नशा संबंधी किसी भी समस्या या सहायता हेतु संपर्क किया जा सके । पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान को क्षेत्रीय लोगों ने सराहा और सहयोग का आश्वासन दिया। पुलिस ने बताया कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे ।















Leave a Reply