पुलिस लाइन पिथौरागढ़ में साप्ताहिक परेड का आयोजन पुलिसकर्मियों के शारीरिक स्वास्थ्य एवं मानसिक स्फूर्ति पर विशेष जोर पुलिसकर्मियों हेतु स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन |

पिथौरागढ़ | पुलिस लाइन पिथौरागढ़ में पुलिसकर्मियों के लिए साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया एवं मार्च-अप कराया गया। परेड में सभी पुलिसकर्मियों ने अनुशासन, एकता एवं उत्साह का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सक्रिय भागीदारी निभाई । इस साप्ताहिक परेड का उद्देश्य केवल पुलिसकर्मियों की शारीरिक तंदुरुस्ती बनाए रखना ही नहीं, बल्कि मानसिक स्फूर्ति एवं टीम भावना को भी प्रोत्साहित करना है। नियमित परेड अभ्यास से आत्मविश्वास, सहनशक्ति एवं कार्य क्षमता में वृद्धि होती है, जिससे कर्मियों की सेवा गुणवत्ता में भी सुधार होता है । परेड उपरांत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योगाभ्यास कराया गया, जो कि मानसिक तनाव को कम करने, एकाग्रता बढ़ाने एवं सेवा भावना को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होता है । इस परेड में पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, यातायात निरीक्षक अयूल अली, उप निरीक्षक उषा देव सहित पुलिस लाइन, फायर स्टेशन एवं पुलिस कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी सम्मिलित हुए । परेड के पश्चात पुलिस चिकित्सालय में पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया, जिसमें उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम एवं तनाव प्रबंधन के उपायों के बारे में जानकारी प्रदान की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *