पिथौरागढ़
| पर्यटन सत्र की शुरुआत के साथ ही जनपद पिथौरागढ़ में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूर्णतः सतर्क हो गया है। इसी क्रम में, यातायात पुलिस पिथौरागढ़ द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय पिथौरागढ़ में एनसीसी कैडेट्स के लिए एक विशेष यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया | यह कार्यक्रम पुलिस महानिरीक्षक, कुमाऊं परिक्षेत्र, नैनीताल के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, श्रीमती रेखा यादव के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित हुआ । जनपद में सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने हेतु व्यापक अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इन अभियानों का मुख्य उद्देश्य आमजन, विशेष रूप से युवाओं एवं व्यावसायिक वाहन चालकों को निम्न बिंदुओं के प्रति जागरूक करना है:
• यातायात नियमों का पालन
• नशा सेवन से बचाव
• अत्यधिक गति का खतरा
• हेलमेट व सीट बेल्ट का नियमित उपयोग
• साइबर अपराधों से सतर्कता
कार्यक्रम में यातायात निरीक्षक अयूब अली द्वारा 300 एनसीसी कैडेट्स को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि “यातायात नियमों की अनदेखी केवल स्वयं के जीवन को ही नहीं, अपितु अन्य राहगीरों की सुरक्षा को भी गंभीर खतरे में डालती है।”
इसके अतिरिक्त, सभी प्रतिभागियों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों पर भी जानकारी दी गई:
• नशे के दुष्परिणाम
• साइबर अपराधों से बचाव के उपाय
• आपातकालीन सेवाओं की उपयोगिता (जैसे हेल्पलाइन नंबर 112, 1930, 1933 आदि)
इस जागरूकता अभियान के माध्यम से पुलिस का उद्देश्य है कि हर नागरिक सजग, सचेत और उत्तरदायी चालक बने, ताकि सड़कें सुरक्षित रहें और दुर्घटनाएं न्यूनतम हों।















Leave a Reply