पिथौरागढ़ | 31 मई को मनाए जाने वाले “विश्व तंबाकू निषेध दिवस” के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक, कुमाऊँ परिक्षेत्र, नैनीताल के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के कुशल मार्गदर्शन में जनपद पिथौरागढ़ के समस्त थाना क्षेत्रों में तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । इसी क्रम में, थाना गंगोलीहाट क्षेत्र में थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी थाना झूलाघाट क्षेत्र में थानाध्यक्ष झूलाघाट दिनेश चन्द्र सिंह तथा थाना अस्कोट क्षेत्र में थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । इस अभियान के अंतर्गत, पुलिस द्वारा स्थानीय युवाओं को कोटपा अधिनियम (COTPA Act) के प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही, स्कूलों से 100 मीटर की दूरी के भीतर स्थित दुकानों के मालिकों एवं संचालकों को यह सख्त हिदायत दी गई कि वे 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों को तंबाकू उत्पाद न बेचें तथा तंबाकू उत्पादों का प्रचार-प्रसार न करें ।
इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम के दौरान यातायात नियमों, साइबर अपराध, बाल अपराध, महिला संबंधी अपराधों, मानव तस्करी आदि महत्वपूर्ण विषयों पर भी लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही, निम्नलिखित आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी आमजन को प्रदान की गई:
• 112 – एकीकृत आपातकालीन सेवा
• 1930 – साइबर क्राइम हेल्पलाइन
• 1091 – महिला हेल्पलाइन
• 1933 – मानस पोर्टल (MANAS National Narcotics Helpline)
इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिस, जनसामान्य को कानून एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने हेतु निरंतर प्रयासरत है।















Leave a Reply