पिथौरागढ़ | पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी द्वारा विगत दिवस थाना जाजरदेवल के नवनिर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री जैसे लोहा, सीमेंट, रेत आदि की गुणवत्ता की जानकारी ली गई। साथ ही | निर्माण कार्य को स्वीकृत नक्शे के अनुरूप तथा उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री से पूर्ण कराने हेतु संबंधित ठेकेदार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डे भी उपस्थित रहे। इस नए भवन के निर्माण से क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था की गुणवत्ता में सुधार होगा और जनता की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी ।
थाना जाजरदेवल के नवनिर्माणाधीन भवन का सीओ पिथौरागढ़ द्वारा निरीक्षण |















Leave a Reply