नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार पोक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत |

पिथौरागढ़ | कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्रान्तर्गत निवासी एक महिला द्वारा थाने में तहरीर दी गई कि योगेन्द्र लौहार पुत्र नरी लौहार निवासी बेतडी नेपाल हाल निवासी टकाना पिथौरागढ़ ने उनकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री को अपने साथ लेजाया गया और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक शोषण किया है । प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में अभियुक्त योगेन्द्र लौहार के विरुद्ध धारा 137(2)/64 बी.एस.एस. एवं 5/6 पोक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में महिला हैल्पलाईन प्रभारी उ0नि0 सुशीला आर्या मय पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त को वड्डा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है । पिथौरागढ़ पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, और ऐसे अपराधों के विरुद्ध पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *