चिकन सेंटर बना शराब सेंटर, पुलिस ने धरा दुकानदार ड्रिंक एंड ड्राइव में एक गिरफ्तार चेकिंग अभियान के तहत कुल 47 लोगों के विरुद्ध की गई कार्रवाई |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी तथा क्षेत्राधिकारी धारचूला कुंवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में विगत रात्रि जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । इस अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने तथा शराब पीकर हंगामा करने वाले कुल 47 लोगों के विरुद्ध एम.वी. एक्ट एवं पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई ।

इसी क्रम में निम्नलिखित प्रमुख कार्रवाइयाँ की गईं:
1. प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में चौकी एचोली प्रभारी उपनिरीक्षक कमलेश चन्द्र जोशी, का0 गौरव बिष्ट एवं का0 अजय बोरा द्वारा चौकी एचोली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम थरकोट के पास चेकिंग के दौरान एक मुर्गे की दुकान में अवैध रूप से शराब बेचने/परोसने वाले दुकान संचालक केदार सिंह थापा पुत्र स्व. मोहन सिंह थापा निवासी ग्राम थरकोट, पिथौरागढ़ को 12 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 21/60 के तहत कोतवाली पिथौरागढ़ में अभियोग पंजीकृत किया गया।
2. थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह द्वारा पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चला रहे चालक मुकेश कुमार निवासी डीडीहाट को गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *