पिथौरागढ़ | मेलडुगरी निवासी पूरन प्रकाश द्वारा थाना कोतवाली पिथौरागढ़ में सूचना दी गई कि उनकी 69 वर्षीय माताजी जाख जाने के लिए घर से निकली थीं किंतु घर नहीं लौटीं । सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में चौकी एंचोली प्रभारी उपनिरीक्षक कमलेश जोशी द्वारा तत्परता से गुमशुदा महिला की तलाश प्रारंभ की गई । पुलिस टीम द्वारा निरंतर सुरागरसी-पतारसी करते हुए अथक प्रयासों के फलस्वरूप महिला को एंचोली क्षेत्र से सकुशल बरामद किया गया। तत्पश्चात महिला को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। महिला की सुरक्षित वापसी से परिवारजनों ने राहत की सांस ली तथा पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई की सराहना की ।
साहस सतर्कता और संवेदनशीलता: 20 घंटे में वृद्ध महिला की सकुशल बरामदगी |















Leave a Reply