पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव द्वारा थाना नाचनी का आकस्मिक निरीक्षण |

पिथौरागढ़  | विगत दिवस पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा थाना नाचनी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष नाचनी मंगल सिंह नेगी सहित थाने के समस्त पुलिसकर्मी उपस्थित रहे । निरीक्षण के अंतर्गत मालखाना, थाना कार्यालय, शस्त्र (आर्म्स एवं एम्यूनिशन), आपदा उपकरण, अभिलेख, सी.सी.टी.एन.एस. कक्ष, थाना भोजनालय, पुलिस बैरक एवं थाना परिसर का गहन अवलोकन किया गया।
पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा थाना परिसर की स्वच्छता व्यवस्था की सराहना करते हुए इसे नियमित रूप से बनाए रखने के निर्देश दिए गए । निरीक्षण के दौरान क्राइम सीन इनवेस्टिगेशन किट का भी अवलोकन किया गया। उन्होंने उपस्थित पुलिसकर्मियों से किट की जानकारी लेकर यह सुनिश्चित किया कि सभी कर्मियों को उक्त किट के प्रयोग का समुचित प्रशिक्षण प्राप्त हो । निर्देशित किया कि क्राइम सीन पर इस किट का प्रभावी एवं त्वरित उपयोग किया जाए, जिससे विवेचना की गुणवत्ता और प्रभावशीलता बढ़ सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *