थाना मुनस्यारी पुलिस द्वारा आयोजित की गई जागरूकता पाठशाला |

पिथौरागढ़  | पर्यटन सत्र को ध्यान में रखते हुए पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र, नैनीताल के निर्देशों एवं पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार जनपद में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन को यातायात नियमों, सामाजिक कुरीतियों तथा आधुनिक अपराधों के प्रति जागरूक करना है । इसी क्रम में आज थानाध्यक्ष मुनस्यारी अनिल आर्या के नेतृत्व में चौकी मदकोट प्रभारी मनोज कुमार मय पुलिस टीम द्वारा मदकोट क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों के लिए एक जागरूकता पाठशाला” का आयोजन किया गया, जिसमें सड़क सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक एवं साइबर अपराधों पर भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।

इस अवसर पर आमजन को निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष रूप से जागरूक किया गया:
• दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य उपयोग।
• तेज गति से वाहन न चलाने की चेतावनी और इसके संभावित दुष्परिणाम।
• नशे की अवस्था में वाहन न चलाना – इसके कानूनी और सामाजिक प्रभाव।
• नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन पर प्रतिबंध और उससे जुड़ी विधिक कार्रवाई की जानकारी।
• “नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान” के अंतर्गत नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना एवं नशा छोड़ने हेतु प्रेरित करना।
इसके अतिरिक्त, पुलिस टीम द्वारा साइबर अपराध, बाल अपराध तथा मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराधों के प्रति भी लोगों को सतर्क किया गया। साथ ही आम जनता को निम्नलिखित आपातकालीन सेवा नंबरों के उपयोग एवं महत्व की जानकारी दी गई:
• 112 – आपातकालीन सेवा
• 1930 – साइबर हेल्पलाइन
• 1090 – महिला हेल्पलाइन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *