पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह के नेतृत्व में अपर उ0नि0 प्रदीप मिश्रा, का0 दिनेश जोशी द्वारा दीपक कुमार पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी घिमाली डीडीहाट को अभियुक्त के घर से गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 21/60 के अंतर्गत वाद न्यायालय में विचाराधीन था। न्यायालय द्वारा कई बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्त हाजिर नहीं हुआ, जिस कारण अदालत द्वारा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे । गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
वारण्टी अभियुक्त थाना डीडीहाट पुलिस की गिरफ्त में |















Leave a Reply