पिथौरागढ़ | विगत दिवस पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा चौकी मदकोट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक धारचूला कुंवर सिंह रावत थानाध्यक्ष मुनस्यारी अनिल आर्या, चौकी मदकोट प्रभारी मनोज कुमार सहित चौकी के अन्य पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे । निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यालय, शस्त्र (आर्म्स एवं एम्युनेशन), आपदा उपकरण, अभिलेख, भोजनालय, पुलिस बैरक एवं चौकी परिसर का गहन निरीक्षण किया गया। उन्होंने परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था की सराहना करते हुए इसे नियमित बनाए रखने के निर्देश दिए । इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा थाना मुनस्यारी की चौकी सेरा के नवनिर्माणाधीन भवन का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण में प्रयुक्त हो रही सामग्री जैसे लोहा, सीमेंट, रेत आदि की गुणवत्ता की जानकारी ली गई तथा निर्माण कार्य को स्वीकृत नक्शे के अनुसार एवं उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री से पूर्ण कराए जाने हेतु संबंधित ठेकेदार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव द्वारा चौकी मदकोट का आकस्मिक निरीक्षण |















Leave a Reply