थाना झूलाघाट पुलिस ने टैक्सी चालकों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक |

पिथौरागढ़ | पर्यटन सत्र की शुरुआत के साथ ही जनपद पिथौरागढ़ में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में झूलाघाट थाना पुलिस द्वारा टैक्सी चालकों के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र, नैनीताल के निर्देशों तथा पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के मार्गदर्शन में जनपद भर में सड़क सुरक्षा और यातायात जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं और पेशेवर वाहन चालकों को यातायात नियमों, नशे की लत, ओवरस्पीडिंग, हेलमेट/सीट बेल्ट के प्रयोग तथा साइबर अपराधों के प्रति सजग करना है | झूलाघाट थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष झूलाघाट दिनेश चन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्थानीय टैक्सी चालकों को यातायात नियमों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। चालकों को बताया गया कि कैसे नियमों का पालन न करना न केवल उनके जीवन को खतरे में डालता है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा को भी प्रभावित करता है। कार्यक्रम के दौरान चालकों से सुरक्षित और जिम्मेदार ड्राइविंग के लिए शपथ भी दिलवाई गई | पुलिस टीम ने चालकों से अपील की कि वे पर्यटकों के प्रति सहयोगात्मक और शालीन व्यवहार अपनाएं, जिससे जनपद में सुरक्षित और सकारात्मक पर्यटन वातावरण तैयार हो सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *