थाना झूलाघाट पुलिस ने आयोजित की “जागरूकता पाठशाला |

पिथौरागढ़ | वर्तमान में पर्यटन सत्र को ध्यान में रखते हुए पुलिस महानिरीक्षक, कुमाऊं परिक्षेत्र, नैनीताल के निर्देशों तथा पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार जनपद में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है । इसी क्रम में आज थानाध्यक्ष झूलाघाट दिनेश चंद्र सिंह के नेतृत्व में अपर उप निरीक्षक कुबेर सिंह तथा पुलिस टीम द्वारा आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज, झूलाघाट में छात्रों को सड़क सुरक्षा विषय पर जागरूक किया गया । कार्यक्रम के दौरान छात्रों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य उपयोग, तेज गति से वाहन न चलाना, नशे की स्थिति में वाहन न चलाना, तथा नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने जैसे महत्वपूर्ण यातायात नियमों की जानकारी दी गई । साथ ही, “नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान” के अंतर्गत नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, छात्रों को साइबर अपराध, बाल अपराध, तथा मानव तस्करी जैसे गंभीर विषयों के प्रति सतर्क किया गया । कार्यक्रम में आपातकालीन सेवा नंबर – 112, 1930, 1090 आदि के उपयोग और महत्व की भी जानकारी दी गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *