पिथौरागढ़ | जनपद में अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सी.ओ. पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सी.ओ. डीडीहाट कुवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा लगातार किरायेदार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है, चैकिंग के दौरान बिना सत्यापन पाये जाने पर सम्बन्धित मकान मालिक/ ठेकेदार के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इस क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में चौकी ऐंचोली प्रभारी उ0नि0 कमलेश जोशी मय पुलिस टीम द्वारा पुलिस लाईन रोड कुमौड में चैकिंग अभियान के दौरान बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर मकान स्वामी सुनील बिष्ट निवासी पुलिस लाईन रोड कुमौड, रोहित सिंह निवासी कुमौड व प्रकाश राम निवासी टिलढुकरी कुमौड के विरूद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत 10-10 हजार रूपये के 03 चालान जारी किये गये ।
यह कार्रवाई क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है।















Leave a Reply