सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान – झूलाघाट पुलिस |

पिथौरागढ़ | पर्यटन सीजन के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र नैनीताल के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशों के क्रम में जनपद में लगातार सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में आज थानाध्यक्ष झूलाघाट दिनेश चन्द्र सिंह एवं उनकी टीम द्वारा ग्राम बिसखोली में स्थानीय लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया ।

अभियान के अंतर्गत दी गई मुख्य जानकारियाँ:
दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।
ओवर स्पीडिंग से बचें — यह जानलेवा हो सकती है।
शराब पीकर वाहन न चलाएं — यह अपराध भी है और खतरनाक भी।
पुलिस का उद्देश्य है कि हर नागरिक सुरक्षित यात्रा करे और सड़क हादसों से बचाव हो।
आइए, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और दूसरों को भी जागरूक करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *