ए.एच.टी.यू. पिथौरागढ़ एवं जिला बाल कल्याण समिति द्वारा स्कूली बच्चों के साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन |

पिथौरागढ़  |पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पिथौरागढ़ की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (ए.एच.टी.यू.) एवं जिला बाल कल्याण समिति पिथौरागढ़ द्वारा संयुक्त रूप से राजकीय जूनियर हाईस्कूल मंडप पिथौरागढ़ में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में ए.एच.टी.यू. टीम से उप निरीक्षक बी.सी. मासीवाल (प्रभारी), मुख्य आरक्षी तारा बोनाल, हे.का. दीपक खनका एवं हे.का. प्रेम बल्लभ छिमवाल तथा बाल कल्याण समिति से श्रीमती लता पंत उपस्थित रहीं। साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीश पांडे एवं समस्त शिक्षण स्टाफ कार्यक्रम में मौजूद रहे ।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया:
• मानव तस्करी – बच्चों को यह बताया गया कि किस प्रकार मानव तस्करी एक गंभीर अपराध है और इससे कैसे बचा जा सकता है।
• बाल श्रम – बाल श्रम की कानूनी रोकथाम, इसके दुष्परिणाम और शिक्षा का महत्व समझाया गया।
• बाल विवाह – कम उम्र में विवाह के स्वास्थ्य और सामाजिक प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई।
• नशा मुक्ति – नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में बताया गया।
• महत्वपूर्ण टोल-फ्री नंबरों की जानकारी – बच्चों को पुलिस सहायता, चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) सहित अन्य आवश्यक टोल-फ्री नंबरों की जानकारी दी गई, ताकि किसी संकट की स्थिति में वे मदद ले सकें।
यह कार्यक्रम बच्चों को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *