पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी
सीओ धारचुला कुंवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में विगत देर रात्रि तक जनपद के समस्थ थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने तथा शराब पीकर हुड़दंग करने वाले कुल 138 लोगों के विरूद्ध एम0वी0 एक्ट व पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी । इसी क्रम में-
थाना कनालीछीना में सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने आणागांव कनालीछीना में मन्दिर परिसर में लोगों से गाली गलौच, हल्ला गुल्ला कर परेशान किया जा रहा है । थानाध्यक्ष कनालीछीना आरती के नेतृत्व में अपर उ0नि0 मोहन सिंह गंगोला मय टीम के मौक पर पहुंचे, जहां उक्त व्यक्ति मनोहर सिंह अन्ना निवासी आणागांव, कनालीछीना को शान्ति व्यवस्था भंग करने के जुर्म में धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।
थानाध्यक्ष मुनस्यारी अनिल आर्या के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक देवराज सिंह धामी निवासी पापड़ी, मुनस्यारी को गिरफ्ता कर वाहन सीज किया गया ।















Leave a Reply