पिथौरागढ़ | वर्तमान में पर्यटन सीजन के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र नैनीताल के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार जनपद में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया जा रहा है । इसी क्रम में आज एस.एच.ओ. कोतवाली धारचुला विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में अपर उ0नि0 विशन सिंह व उनकी टीम द्वारा कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत लोगों को सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक किया गया । लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए दोपहिया वाहन में हेलमेट का प्रयोग करने, वाहन ओवर स्पीड न चलाने, शराब पीकर वाहन न चलाने आदि के सम्बन्ध में जागरूक किया ।
कोतवाली धारचुला पुलिस ने थाना क्षेत्र में लोगों को यातायात नियमों के सम्बन्ध में किया जागरूक |















Leave a Reply