पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के दिशा-निर्देशन में जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वारण्टी अभियुक्त किशोर राम उर्फ लाटा पुत्र बहादुर राम निवासी डिग्री कालेज रोड बेरीनाग जिला पिथौरागढ़ को बेरीनाग से गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय में चोरी के मामले में वाद विचाराधीन था । अदालत द्वारा बार-बार समन जारी किए जाने के बावजूद अभियुक्त न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ । इस पर न्यायालय द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था । पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत न्यायालय में पेश किया गया ।
थाना बेरीनाग पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त किया गिरफ्तार |















Leave a Reply