थाना कनालीछीना क्षेत्र में अवैध रूप से की जा रही भांग की खेती की सूचना पर त्वरित कार्रवाई |

पिथौरागढ़ | उत्तराखण्ड सरकार द्वारा चलाए जा रहे “नशा मुक्त उत्तराखण्ड” अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में थाना कनालीछीना की थानाध्यक्ष आरती के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम उमरी क्षेत्र में की जा रही लगभग 3 नाली भूमि में अवैध भांग की खेती का पता लगाकर उसे मौके पर नष्ट किया गया। कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम ने ग्रामवासियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया तथा युवाओं को नशे से दूर रहने और सकारात्मक दिशा में जीवन निर्माण के लिए प्रेरित किया । जनपद पुलिस द्वारा यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि नशे के विरुद्ध अभियान में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा इस प्रकार की कार्यवाहियाँ आगे भी जारी रहेंगी | पिथौरागढ़ पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि नशे के खिलाफ इस मुहिम में सहभागी बनें और अपने आसपास यदि किसी प्रकार की नशे से संबंधित गतिविधि की जानकारी हो तो तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या डायल 112 पर सूचित करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *