कोतवाली जौलजीबी पुलिस ने अवैध शराब सहित एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार शराब पीकर वाहन चलाने वाले को थाना बलुवाकोट पुलिस ने गिरफ्तार कर वाहन किया सीज |

पिथौरागढ़  | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी सीओ धारचुला कुंवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में विगत देर रात्रि तक जनपद के समस्थ थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने तथा शराब पीकर हुड़दंग करने वाले कुल 65 लोगों के विरूद्ध एम0वी0 एक्ट व पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी । इसी क्रम में

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौलजीबी संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम हे0 का0 पूरन सिंह नेगी, का0 कमल मेहरा द्वारा गौरीपुल के पास अभियुक्त महेश राम पुत्र अर्जुन राम निवासी ग्राम बिरखम बैडा थाना अस्कोट, हाल निवासी तितरी थाना अस्कोट जिला पिथौरागढ को 6 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली जौलजीबी में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पजींकृत किया गया ।

थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा के नेतृत्व में अपर उ0नि0 नरेन्द्र पाल मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक मनोज सिंह पुत्र स्व0 राम सिंह निवासी भुरमुणी चण्डाक, हाल सिनेमालाईन पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *